Latest News

The News Complete in Website

सीएम योगी ने BJP नेताओं व RSS पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन व चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

1 min read

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं संघ के गोरक्ष प्रांत और भाजपा के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी रही।

बैठक में 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक 10.55 बजे हेलीपेड पर पहुंचे। जहां भाजपा के पदाधिकारी स्वागत को पहुंचे। वे सीधे सर्किट हाउस गए और बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुँचे, जहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे पांडेयहाता में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *