Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ खेली गई होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी व कर्मचारी, डीआईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी ने दी होली की शुभकामनाएं

1 min read

आजमगढ़। जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उपरांत पुलिस लाइन आजमगढ़ में पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रंग, अबीर और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ होली उत्सव में सहभागिता की। सभी अधिकारी व कर्मचारी रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान संगीत, लोकगीत और नृत्य का आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *