Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में एनडीपीएस तस्करी से जुड़े गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मास्टर साहनी पुत्र अम्बिका साहनी निवासी एकडेरवा वार्ड नं. 11 थाना गोपालगंज जिला गोपालगंज (बिहार) और सुरेन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी छितरौली टड़वा थाना खामपार जनपद देवरिया संगठित गिरोह बनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। इनके खिलाफ पहले से थाना रानी की सराय में मुकदमा संख्या 84/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह द्वारा जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर थाना रानी की सराय में मुकदमा संख्या 60/26 धारा 2(ख)(3)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक 12 मार्च 2026 को गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सेमरहा अंडरपास के पास मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त कोटिला हाईवे कट पर खड़े कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें दबोच लिया।

तलाशी के दौरान मास्टर साहनी के कब्जे से 600 रुपये नगद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा सुरेन्द्र यादव के पास से 400 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को सुबह 11:25 बजे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *