Latest News

The News Complete in Website

38 वर्षों बाद राय परिवार में गूंजी खुशियां, पौत्र की (छेका/वरक्षा) रस्म धूमधाम से संपन्न

1 min read

भांवरकोल /गाजीपुर । क्षेत्र के कनुवान गांव निवासी प्रख्यात समाजसेवी व किसान स्वर्गीय सदानंद राय के परिवार में लगभग 38 वर्षों बाद विवाह की खुशियां देखने को मिलीं। इस अवसर पर उनके पौत्र की पारंपरिक (छेका/वरक्षा) की रस्म बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, रिश्तेदारों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने वर को आशीर्वाद दिया।

बताया जाता है कि स्वर्गीय सदानंद राय के दो पुत्र हैं, सुनील राय और नीरज राय के पुत्र अमन राय का छेका समारोह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लड़की पक्ष के लोग वर पक्ष के घर पहुंचकर फल, मिठाई, कपड़े व अन्य उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया और वैवाहिक संबंध को सामाजिक रूप से स्वीकार किया गया।

समारोह में करीब 600 लोगों के भोजन की भव्य व्यवस्था की गई थी, जिसमें दूर-दूर से आए मेहमानों ने शामिल होकर शुभ अवसर की खुशी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय (मुन्ना) सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व क्षेत्र के प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *