आजमगढ़ : पीडीए देश की सबसे उत्तम विचार धारा : राम आसरे विश्वकर्मा
1 min read

आजमगढ़। विश्वकर्मा भवन नरौली पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा जी थे। विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव पूर्वमन्त्री चन्ददेव राम यादव जिलाध्यक्ष हवलदार यादव विधायक अखिलेश यादव तथा करूनाकान्त मौर्य थे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र विश्वकर्मा तथा संचालन नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने किया। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की पीडीए देश की सबसे उत्तम विचार धारा है।यही सभी की सुरक्षा भी करेगा तथा भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटायेगा तथा 2027 में सपा की सरकार बनायेगा। हमारी राजनैतिक हिस्सेदारी शून्य है। हमारे समाज के एमपी एमएलए विधानसभा लोकसभा में नहीं है। विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न की आवाज सदन में नही उठाया जा सकता क्योंकि विश्वकर्मा समाज के एमएलए नहीं है। भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का मन्त्री नहीं है जिस समाज का सरकार में मन्त्री नहीं होता है और उसकी हिस्सेदारी नही होती है उसका समाज का विकास नहीं हो सकता।
विश्वकर्मा समाज की जनसंख्या 7 प्रतिशत है। प्रत्येक विधानसभा में हमारी वोट संख्या 10 हजार से 15 हजार है लेकिन संगठित न होने के कारण हमारी ताकत दिखायी नहीं देती।अगर हम एकजुट होकर निर्णय ले ले और एक साथ वोट करें तो हम सरकार बना सकते हैं।
समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा समाज की पहचान बनायी।एमएलसी बनाया सरकार में मंत्री बनाया विश्वकर्मा समाज की पहचान बनायी। भाजपा ने विश्वकर्मा समाज की पहचान मिटाया है।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा का सार्वजनिक अवकाश माननीय अखिलेश यादव जी घोषित किया। भाजपा ने अवकाश निरस्त कर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया।अगर सपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का मन्त्री बना तो भाजपा सरकार में क्यों नहीं बना। भाजपा केवल वोट लेना चाहती है लेकिन समाज को कुछ देना नहीं चाहती।
भाजपा हमें गुलाम और मजदूर बना कर रखना चाहती है। विश्वकर्मा स्कीम इसी का नतीजा है । ट्रेनिंग लो टूल किट्स लो और मजदूरी करो। अधिकारी मत बनो।डाक्टर इंजीनियर प्रोफेसर आईएएस मत बनो। यही इनका भाजपा का रामराज है।
जब तक राजनीति में और सरकार में विश्वकर्मा की हिस्सेदारी नहीं मिलेगी विश्वकर्मा लोग विधायक मन्त्री नहीं बनेंगे तब तक समाज की तरक्की नहीं हो सकती।
समाजवादी पार्टी को मजबूत करो पीडीए की ताकत बढ़ाओ। भाजपा संविधान पर बार बार हमला करती है। लोकतंत्र खतरे हैं। आरक्षण खत्म समाप्त करने की साज़िश की जा रही है।ऐसा रहा तो भविष्य में दलितों पिछड़ों को नौकरी नहीं मिलने वाली। भाजपा जायेगी सपा आयेगी तब पिछड़ों का पीडीए का सम्मान बढेगा।इसलिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ और श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाओ।
कार्यक्रम को राम अवतार विश्वकर्मा अमरनाथ विश्वकर्मा सुनील दत्त विश्वकर्मा हरिकेश विश्वकर्मा मनीष विश्वकर्मा संजय विश्वकर्मा हरिराम विश्वकर्मा विनोद विश्वकर्मा शम्भू नाथ विश्वकर्मा संन्दीप विश्वकर्मा राकेश विश्वकर्मा राम समुझ विश्वकर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
