Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार, वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

1 min read

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के थाना निजामाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना निजामाबाद में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि चन्द्रेश यादव नामक युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 06/2026 धारा 123, 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 19 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी चन्द्रेश यादव (उम्र लगभग 23 वर्ष), निवासी ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी), थाना निजामाबाद को गौसपुर तिराहे से सुबह करीब 9:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव, उपनिरीक्षक दिलीप आनन्द, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव व हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *