Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: अस्पताल में स्टाफ नर्स से मारपीट व पिस्टल तानने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित सलमानी टीचिंग अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट और पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी सूरज मौर्या, जो अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं, ने तहरीर देकर बताया कि 19 मार्च 2026 को तड़के करीब 3:30 बजे ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उन पर पिस्टल तान दी और छीनाझपटी के दौरान गला दबाकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 113/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान (38) पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसे उकरौड़ा से सिक्स लेन जाने वाले मार्ग के बीच से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा, कांस्टेबल आकाश पाण्डेय, आनन्द कुमार और सुमित कुमार की टीम शामिल रही।

पुलिस की अपील:

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *