Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : बैंक कर्मियों की मिलीभगत से की 6.50 लाख की ठगी, आरोपी कैशियर गिरफ्तार, मैनेजर, कैशियर व असिस्टेंट मैनेजर की भूमिका आई सामने

1 min read

आजमगढ़। जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार, ग्राम व्योहरा निवासी पुनवासी विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़ौदा यूपी बैंक शाखा गोपालगंज के कर्मचारियों ने उन्हें गुमराह कर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए और उनके खाते से विभिन्न तिथियों में बिना जानकारी के 6.50 लाख रुपये निकाल लिए।
इस शिकायत के आधार पर अहरौला थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक के तत्कालीन कैशियर राहुल कुमार, शाखा प्रबंधक महेश कुमार और असिस्टेंट मैनेजर कुनाल पंत की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 मार्च 2026 को अतरौलिया कस्बे से आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और अब न्यायालय में अपनी सफाई देने की बात कही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई कर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *