Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: सरायमीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन व धारदार हथियारों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संजरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर एक ऑटो से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध हेरोइन के साथ ही कई धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑटो से दो संदिग्ध व्यक्ति खुटहना की ओर से संजरपुर बाजार की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास अवैध हेरोइन है और वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संजरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध ऑटो दिखाई दिया, जिसे रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन वाहन बंद हो जाने के कारण दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मो. बेलाल पुत्र मो. असलम और अतिकुर्रहमान पुत्र मो. जहीर अंसारी, निवासी अगसड़ा मुस्तफाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 12.45 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा ऑटो की तलाशी लेने पर चालक सीट के पास रखी एक बोरी से चार चापड़, चार चाकू और दो मस्तरा भी बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि इन औजारों का इस्तेमाल अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं को काटने में किया जाता था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को रात करीब 1:05 बजे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 84/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 4/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के साथ कांस्टेबल आलोक शुक्ला और कांस्टेबल सौरभ पांडेय शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *