Latest News

The News Complete in Website

प्रदेश में 119 निरीक्षक बने डिप्टी एसपी, चार को सेवानिवृत्ति के दिन पदोन्नति

1 min read

लखनऊ। प्रदेश पुलिस में 119 निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर और यातायात निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। नागरिक पुलिस के 109 निरीक्षकों को पदोन्नत किया गया है। वहीं 14 प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर और यातायात निरीक्षक प्रोन्नत किए गए हैं। इनमें से कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पायल, देवी चरन और सुशील कुमार को 31 मार्च को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन पदोन्नति मिली है। इन निरीक्षकों को पदोन्नत करने के लिए उप्र लोक सेवा आयोग के साथ बीती 24 मार्च को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में मुहर लगी थी। शासन की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *