अखिलेश बोले: भाजपा का नैतिक दिवालियापन पराकाष्ठा पर, गंभीर खुलासों के बाद भी नहीं हो रहे हैं इस्तीफे
1 min read
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच मुकाबला चल रहा है। भाजपाई लोगों के कांड और भ्रष्टाचार के पर्दाफाश से उनकी छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। हालांकि इन खुलासों के बाद भी इस्तीफे नहीं हो रहे हैं। भाजपा का नैतिक दिवालियापन पराकाष्ठा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है। रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है। महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस सिलेंडर लिए देश में जगह-जगह लाइन है। युद्ध के कारण आए ऊर्जा संकट को लेकर इस सरकार में कोई तैयारी नहीं की। भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह करती रही। देश की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट में सरकार तमाशाई बनी रही। इस विनाशकारी लड़ाई का असर हमारी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम जनता पर पड़ रहा है।
