Latest News

The News Complete in Website

प्रदेश में बनेंगी तीन नई हाईटेक जेल, करोड़ों का बजट मंजूर, बंदियों के लिए होगी ये खास व्यवस्था

1 min read

लखनऊ। प्रदेश के तीन जिलों में जल्द ही नई जेल शुरू होंगी। ये जेलें हाईटक उपकरणों से लैस की जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। शासन ने सभी जेलों के लिए उपकरणों व अन्य सामान खरीदने के लिए बजट मंजूर कर दिया है। शासनादेश भी जारी हो गए हैं। जल्द उपकरणों की खरीदारी शुरू होगी। बरेली जेल के लिए 15.75 करोड़, अमेठी के लिए 11.42 करोड़ और महोबा जेल के लिए 8.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे जेलों में सीसीटीवी सर्विलांस यूनिट लगाने के साथ साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग यूनिट, वायरलेस सेट, फर्नीचरण, डिटेक्टर डिवाइसें समेत अन्य चीजें खरीदी जाएंगी। सबसे अधिक फोकस सुरक्षा उपकरणों पर दिया गया है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की खामी न रहे। बंदियों की सुविधाओं के लिए भी मनोरंजन के साधन, पेयजल आदि की भी खरीदारी की जाएगी। बलिया में नई जेल बनाने के लिए जमीन की खरीदारी के लिए बजट संबंधी मंजूरी मिल गई है। शासन ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसके लिए 38.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके बाद जेल निर्माण व अन्य के लिए स्वीकृति मिलेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *