Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रामबचन पुत्र अमेरिका, जालंधर पुत्र लालसा, अमेरिका पुत्र स्व. स्वारथ, हरिओम पुत्र अमेरिका निवासीगण ग्राम बर्नापुर थाना बिलरियागंज तथा शाहआलम पुत्र स्व. जमालुद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *