Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बन नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से किया दो लाख की ठगी, आरोपी फरार

1 min read

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी एक शिक्षित बेरोजगार युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थी जसवंत यादव के अनुसार, वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी निवासी चन्दन सिंह से हुई। आरोपी ने खुद को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताते हुए जिला बलिया में तैनात होना बताया और विभागीय अधिकारियों से अच्छी पकड़ होने का दावा किया। इसी भरोसे में लेकर उसने भारत सरकार की सेवायोजन के तहत ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि 23 मार्च से 2 दिसंबर 2024 के बीच आरोपी ने विभिन्न तिथियों में कुल 90 हजार रुपये ऑनलाइन और 1.10 लाख रुपये नकद वसूल लिए। पैसे लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने पहले एक माह और बाद में फरवरी 2026 तक पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि अब आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया है और संपर्क से बाहर हो गया है। पीड़ित ने शहर कोतवाली में भी शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *