Latest News

The News Complete in Website

इस बात पर हैवान बना पति…पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, बोरे में भर जंगल में फेंकी लाश; पहुंची फोर्स

1 min read

चंदौली। चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिछिया खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में उसे बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चंद्रप्रभा जंगल स्थित जलेबिया मोड़ के पास फेंक दिया। मृतका की पहचान सोनी खरवार के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में गौतम खरवार से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इधर, कई दिनों से सोनी से संपर्क न होने पर मायके पक्ष के लोग चिंतित हो गए। काफी प्रयास के बावजूद संपर्क न होने पर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने पति गौतम खरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या कर दी और बाद में सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चंद्रप्रभा जंगल से शव बरामद कर लिया।

मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस निर्मम हत्या को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *