Latest News

The News Complete in Website

आज़मगढ़ : मां से बाजार जाने की बात कहकर निकला था युवक, सदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

1 min read

आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया। मृतक की पहचान रोशन के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, रोशन बृहस्पतिवार की शाम अपनी मां से बाजार में लौंगलत्ता खाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब 9 बजे उसके चचेरे भाई को फोन के जरिए सूचना मिली कि रोशन पियरिया धर्मशाला के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोशन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *