Latest News

The News Complete in Website

युवती के चार प्रेमियों ने मिलकर की थी शिवम सिंह की हत्या, दो पकड़े गए

1 min read

मऊ। जिले में शिवम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युवती से प्रेम संबंध होने पर शिवम की हत्या की गई थी। मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में हुई शिवम सिंह (22) की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी अनमोल सिंह और अंचल राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि रणवीरपुर निवासी युवती से प्रेम संबंध होने पर शिवम की हत्या की गई थी।

युवती के चार अन्य प्रेमियों ने आठ अप्रैल की रात शराब पिलाने के बहाने शिवम को बुलाया था। शराब पिलाने के बाद डंडे से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस दो अन्य आरोपियों प्रियांशु और ब्रजलाल की तलाश कर रही है।

नौ अप्रैल की सुबह रणवीरपुर गांव में सड़क किनारे खेत में आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के हथौटा गांव के शिवम सिंह का शव मिला था। उस समय शव की पहचान नहीं हो पाई थी। करीब 14 घंटे बाद पुलिस ने शव की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली थी। साक्ष्य संकलन और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर रणवीरपुर की युवती से प्रेम संबंध और मोबाइल फोन पर बात करने के कारण हत्या किए जाने की बात सामने आई।

एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि रणवीरपुर गांव में शिवम सिंह की चाची का मायका था। उन्हीं के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से शिवम के प्रेम संबंध थे। इस मामले में शिवम के मामा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार की भोर में सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह टीम के साथ गाजीपुर-मऊ बार्डर पर बहादुरगंज पहुंचे। घेराबंदी कर रणवीरपुर निवासी अनमोल सिंह उर्फ छांगुर और अंचल राजभर को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर बांस का डंडा, बाइक, स्कूटी बरामद की। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि शिवम सिंह कंधेरी स्थित नगर पालिका परिषद के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में गार्ड की नौकरी करता था। पकड़े गए दोनों आरोपी और अन्य युवक भी रणवीरपुर की युवती से बात करते थे। रणवीरपुर में शिवम की चाची का मायका होने के कारण आना-जाना था। शिवम भी उस युवती से चोरी छिपे मिलता था। यह जानकारी आरोपियों को हुई तो उन्होंने शिवम की हत्या की योजना बनाई। साजिश के तहत 08 अप्रैल की रात 8.30 बजे अलग-अलग बाइक और स्कूटी से शिवम को नदी किनारे ले गए थे और वहीं हत्या की थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *