Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : चाकू से हमले में युवक व पिता घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से चाकू बरामद

1 min read

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर युवक और उसके पिता को घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जौमा निवासी बदरेआलम ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे मो. आतिफ आलम पर मो. अर्श उर्फ अर्शु, मो. आजम और शहरयार सहित अन्य लोगों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। हमले में आतिफ के गुर्दे, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे बदरेआलम भी घायल हो गए।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. अर्श उर्फ अर्शु को बीएसएनएल कार्यालय तिराहे से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

इसके अलावा अन्य आरोपी मो. आजम, शहरयार और मो. अकरम को शबाना मोड़, सुदनीपुर से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *