Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में 6 बदमाश गुण्डा एक्ट में जिलाबदर, गैंगेस्टर, गोवध, लूट व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में हैं संलिप्त 

1 min read

आजमगढ़। जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छह अपराधियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगेस्टर, गोवध, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट तथा चोरी की संपत्ति रखने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे मामलों में सक्रिय इन आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अपर जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा की गई। थाना सिधारी क्षेत्र के दो अभियुक्त विशाल यादव उर्फ प्रिन्स और सूरज यादव को 15 अप्रैल 2026 से छह माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। इसी क्रम में थाना अहरौला क्षेत्र के हरिश्चन्द्र यादव को भी छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। वहीं थाना फूलपुर क्षेत्र के तीन अभियुक्तों बृजभान यादव, इन्तेजार तथा इस्तेखार उर्फ इश्तेखार के विरुद्ध भी गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें क्रमशः छह माह एवं एक-एक माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *