Latest News

The News Complete in Website

मायके के लिए निकली महिला पुल पर बच्चे को छोड़कर गंगा में कूदी, ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित; जानें मामला

1 min read

मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटे को पुल पर छोड़कर गंगा नदी में कूद गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। राहगीर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी आरती (36), पत्नी बबलू के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र छोटू (10) के साथ पुल पर पहुंची थी। बेटे को वहीं छोड़कर उसने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद बच्चा रोता-बिलखता मिला, जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया।

परिजनों में मचा कोहराम

बताया गया कि आरती का मायका चुनार थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में है और उसका विवाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के बड़े भाई पत्तू ने बताया कि शनिवार रात बहन ने फोन कर ससुराल में हो रहे विवाद की जानकारी दी थी।

उसने कहा था कि वह घर आना चाहती है, लेकिन रविवार सुबह पुलिस से घटना की सूचना मिली कि उसने पुल से कूदकर जान देने का प्रयास किया है। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि महिला की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *