Latest News

The News Complete in Website

भीषण गर्मी व तपिश का कहर: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी

1 min read

गोंडा। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है। भीषण गर्मी और तपिश किसानों, मेहनतकश और आमजन पर कहर बनकर टूट रही है। उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, 44.2 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। सुल्तानपुर में 43.8 तो वहीं बांदा, झांसी और आगरा तीनों शहरों में 43.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से लू चलने की स्थिति बन गई है। अगले चार-पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। कई जगह दिन में लू और रात में भी ज्यादा गर्मी महसूस होने की संभावना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *