Latest News

The News Complete in Website

तालाब में डूबकर तीन सगे भाई बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं निकले। कंजास गांव निवासी विजय बहादुर यादव के चार बच्चे थे, जिसमें से सबसे बड़ी बेटी रानी (12), बेटा मोहित (8) और रोहित (5) वर्ष और सबसे छोटाबेटा आठ माह का है, जो की मां की गोंद में है। रानी, मोहित और रोहित यह तीनों घर के बाहर बने तालाब में स्नान करने गए थे। तीनों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *