Latest News

The News Complete in Website

प्रदेश में 10 जिलों के डीएम सहित 24 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

1 min read

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) बदले गए हैं, जबकि विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का कहना है कि यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने-अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। वहीं अरविंद सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा और डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का डीएम नियुक्त किया गया है। कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर और चर्चित गौड़ को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अनुपम शुक्ला को गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है। वहीं अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य निदेशक (सर्व शिक्षा अभियान), हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग तथा बांदा की डीएम जे. रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। फर्रूखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी और सोनभद्र के डीएम बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई सीडीओ और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था, जिसमें 15 जिलों के डीएम बदले गए थे। लगातार हो रहे इन बदलावों को प्रशासनिक कसावट और सुशासन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *