Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ में होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

1 min read

एसएसपी व एडीएम प्रशासन ने गोष्ठी कर निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने पर दिया जोर

आजमगढ़। जनपद में आगामी उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा ने की। बैठक में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तार से ब्रीफ किया गया।

अधिकारियों ने 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बरती जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *