Latest News

The News Complete in Website

महिला को होटल में बंधक बनाकर रखा, जान बचाकर भागी तो हुआ ऐसा कांड, जीते जी मर गई वो; सन्न कर देगी आपबीती

1 min read

आगरा। आगरा के खंदौली इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक की फेसबुक पर उत्तराखंड की महिला से दोस्ती हुई। 12 दिन पहने युवती युवक से मिलने के लिए आगरा पहुंची। आरोप है कि एक होटल में महिला को बंधक बनाकर रखा। आरोपी के चंगुल से किसी तरह से युवती बचकर भाग निकली। उसने एक आॅटो की मदद ली। आरोप है कि आॅटो सवार दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसको खंदौली के अगरपुर में नग्न अवस्था में छोड़ गए। पीड़िता को एक फैक्ट्री के गार्ड ने देखा। पुलिस को सूचना दी। डीसीपी आदित्य सिंह का कहना है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिस युवक पर बंधक बनाने का आरोप है, वो उसका पति है। महिला के दो बच्चे हैं। वे न्यू आगरा इलाके में रह रहे हैं। महिला के होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *