Latest News

The News Complete in Website

हर दर्द पर भारी पड़ी मेहनत, बीमार मां और किसान पिता ने दिया हौसला; कशिश ने रच दिया इतिहास

1 min read

सीतापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ 10वीं में यूपी टॉप किया। वह महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की छात्रा हैं। उन्हें 600 में 587 अंक मिले हैं। परिणाम आने के बाद से घर में खुशी का माहौल है। आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोग बधाई देने के लिए उन्हें लगातर फोन करते रहे। उनके फोन की घंटी लगातार घनघनाती रही। कशिश ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मां गृहिणी हैं। वह बीमार रहती हैं। पिता किसान पुतान खेती करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह हमेशा उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हमेशा उनका हौसला बढ़ाते हैं। माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं। उन्होंने प्रतिदिन सुबह 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक पढ़ाई की है। इसमें स्कूल का भी समय जुड़ा है। वह शिक्षक बनना चाहती हैं। कशिश वर्मा की सफलता सिर्फ अंकों की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष और हौसले की एक ऐसी मिसाल है जो हर किसी के लिए उदाहरण है। उन्होंने 97.83 फीसदी अंक हासिल करके प्रदेश में टॉप किया। उनके लिए यह लक्ष्य आसान नहीं था, इस उपलब्धि के पीछे अनगिनत मुश्किलें छिपी हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *