Latest News

The News Complete in Website

कथित देह व्यापार का मामला गरमाया, वायरल वीडियो से पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, शिकायतकर्ता ने ग्राहक बनकर बनाया वीडियो

1 min read

भदोही। जनपद के चौरी थाना क्षेत्र स्थित जोगीपुर गांव में कथित देह व्यापार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को सामने आए इस प्रकरण के बाद गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के एक सरकारी विद्यालय के पास स्थित कमरे में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मौके से दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया था। हालांकि, चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने उस समय देह व्यापार चलने की बात से इनकार किया था।इसी बीच, गुरुवार को सामने आए वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिकायतकर्ता सुशील तिवारी द्वारा बनाया गया है, जिसमें वह ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचते हैं। वीडियो में वह एक महिला से सौदा तय करते हुए और पैसे देकर कमरे के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मामला स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है, तो पुलिस अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। साथ ही, 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई जा रही है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौके से सभी संदिग्ध फरार हैं, लेकिन जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *