Latest News

The News Complete in Website

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

1 min read

आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल ग्राम सभा में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।जानकारी के अनुसार धर्मराज राजभर (50) शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेत में शौच करने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते आकाशीय बिजली धर्मराज राजभर के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना को आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धर्मराज का शरीर बुरी तरह झुलस गया था। परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *