बिलरियागंज में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
1 min read
Oplus_0
बिलरियागंज,आजमगढ़। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ वरिष्ठ लेखा लिपिक रफी उल्लाह अंसारी की उपस्थिति में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और सभासद गण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चैयरमेन के हाथों भारतीय आन बान और शान का प्रतीक तिंरगा फहराया गया। तिरंगे की सलामी देते हुए राष्ट्रगान का सस्वर गायन हुआ। आजादी के दीवानों को याद किया गया। राष्ट्रीय भावना को बढ़ाने वाले संबोधन और अभिव्यक्ति से माहौल राष्ट्रवादी हो गया।
