आजमगढ़ : शासन के निर्देश पर डीएम ने 12 अक्टूबर की महानवमी की छुट्टी को किया रद्द
1 min read
आजमगढ़। अपर मुख्य सचिव उ०प्र० शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को अवगत कराया की महानवमी के अवसर पर 12 अक्टूबर को पोषित सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर अब सार्वजनिक अवकाश (आवश्यक सेवाओं के छोड़ते हुए) 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद में 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।