अंगद के लाख समझाने पर भी रावण ने नहीं माना
1 min read
जहानागंज आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज बाजार के मुस्तफाबाद गांव में नवयुवक मंगल दल रामलीला कमेटी में आठवें दिन अंगद के लाख समझाने के बाद भी रावण ने सीता माता को वापस करने के लिए नहीं माना।
रावण अंगद संवाद के बाद रामचंद्र जी ने रावण के लंका पर चढ़ाई कर दी इसमें मेघनाथ और कुंभकरण का वध हुआ
इसके बाद रामलीला का आठवें दिन शुभारंभ नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने तथा प्राथमिक शिक्षक संघ जहानागंज अध्यक्ष अनिल सिंह व मंत्री शिव प्रकाश चौबे ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया आए समस्त आगंतुकों का रामलीला कमेटी ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर यशवंत सिंह राहुल सिंह राजेश सिंह भूपेंद्र मिश्रा पंकज कुशवाहा प्रशांत सिंह कपिल मौर्या सभासद अरविन्द चौहान महेंद्र यादव मोनू चौबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।