बहराइच हिंसा में फिर नया मोड़… मुकदमा दर्ज कराने के बाद पलटे भाजपा विधायक, अब कही ये बात
1 min read
बहराइच। मैंने स्पष्ट रूप से कहा है, कि मुकदमा लिखा देने से न होई मुलजिम होता है और न दोषी होता है। जहां कि घटना है वहां सीसीटीवी लगे हैं। उन्हें विवेचक देखेगा और जो भी दोषी होगा, जिसने फायर किया होगा, जिसने ईंट पत्थर चलाया होगा उस पर कार्रवाई करेगा। उक्त बातें मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कही। भाजपा विधायक ने कहा कि इसका महराजगंज की घटना से कोई लेना देना नहीं है। मुकदमा दर्ज होने के बाद में मुझे जानकारी हुई कि अर्पित श्रीवास्तव भाजपा के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं।
बताते चलें कि भाजपा विधायक की ओर से महराजगंज में हुए रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड के बाद अस्पताल चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे सात नामजद व अज्ञात पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव समेत अन्य लोग शामिल हैं। इसके बाद से विपक्ष हमलावर है और भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप तक लगा रहा है।
