Latest News

The News Complete in Website

एसयूवी सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल… चार गिरफ्तार; लूट का माल बरामद

1 min read

गोंडा। यूपी के गोंडा में मंगलवार तड़के एसयूवी सवार बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, तीन अन्य बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एसयूवी, तमंचा, कारतूस, खोखा और नकदी बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में बनवरिया मोड़ के पास हुई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना के बाद नगर कोतवाली, देहात कोतवाली और एसओजी टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की गई। तड़के करीब 3:30 बजे कटहाघाट के पास बनवरिया मोड़ पर एसयूवी व बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अभिनव उर्फ रौनक सिंह के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मौके से भाग रहे अन्य तीन बदमाशों को दौड़ाकर दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से एसयूवी, बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा, 25 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस का दावा है कि घायल बदमाश अभिनव प्रताप सिंह उर्फ रौनक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज है। शातिर बदमाश लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास जुटाए जा रहे हैं।

बदमाशों की हुई पहचान : नगर कोतवाली मनोज पाठक, देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी शादाब आलम की अगुवाई में परसपुर इलाके के नंदौर निवासी अभिनव प्रताप सिंह उर्फ रौनक, आकाश सिंह के अलावा थाना कोतवाली नगर के न्यू मेवातियान निवासी रिषभ सिंह के अलावा कटरा बाजार के परसौना डिहवा निवासी आदर्श पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *