Latest News

The News Complete in Website

नहीं रहे श्याम देव राय चाैधरी दादा : 7 बार लगातार थे शहर दक्षिणी के विधायक, 20 दिन पहले PM ने भी जाना था हाल

1 min read

वाराणसी। वाराणसी में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार भाजपा विधायक रहे 85 वर्षीय श्याम देव राय चौधरी दादा का सोमवार की सुबह निधन हो गया। ओरियाना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे काफी दिनों से अस्वस्थ्य थे। बीते मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हालचाल लिया था। भाजपा नेताओं ने बताया था कि ब्रेन हैमरेज की वजह से पूर्व विधायक को महमूरगंज स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों ने शहर दक्षिणी से भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को दी थी।

विधायक ने सीएमओ और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि दादा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर बनाए गए। दूसरी तरफ मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भी पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *