Latest News

The News Complete in Website

हाथ में संविधान की प्रति लेकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, कांग्रेसियों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाइयां

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के सांसद के रूप में शपथ लेने पर बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में खुशी मनाई। इस अवसर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का लाइव शपथ ग्रहण देखा साथ ही एक दूसरे को मिठाई और लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में संविधान की एक प्रति ले रखी थी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सेवादल राजेश काली, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष शहजाद आलम, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, नितांत सिंह, सलमान कादिर, डॉक्टर अयूब सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। इसके साथ ही अभी तक प्रचार तक ही सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन का भी आगाज हो गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *