डीएम पहुंचे लालगंज, देखा प्राथमिक विद्यालय का सच!
1 min read
आजमगढ़ 22 अगस्त– जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अपने साप्ताहिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील लालगंज के ग्राम उबारपुर लखमीपुर में काली माता मंदिर पोखरी के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों से उनके भुगतान एवं कितने दिन से कार्य चल रहा है तथा कितने लोग कार्य कर रहे हैं, इसकी जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने श्रमिकों के मस्टर रोल का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय उबारपुर लखमीपुर, शिक्षा क्षेत्र लालगंज का निरीक्षण किया। यहां बच्चों से पढ़ाई एवं मिड डे मील में खाने के मीनू में क्या दिया जा रहा है, इसकी जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से किताबें पढ़ाकर पढ़ाई का स्तर भी चेक किया। जिलाधिकारी ने अध्यापकों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत बने सोनऊ का पोखरा (सोनरा पोखरा) का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने यहां पर वृक्षारोपण भी किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी को पोखरे के सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को पोखरे पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा ग्राम नन्दापुर के गोंड़ पोखरे (अमृत सरोवर) का निरीक्षण किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मई खरगपुर, शिक्षा क्षेत्र लालगंज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अध्यापकों से छात्रों की संख्या की जानकारी प्राप्त किया। छात्रों की कम उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने छात्रों की संख्या एवं उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत पेयजल, शौचालय, टायलीकरण एवं बाउंड्रीवॉल आदि का भी निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान डीसी एनआरएलएम, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
