Latest News

The News Complete in Website

सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी शिवलिंग… इसकी भी हो खोदाई

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा एवं योगी सरकार को घेरा। कहा कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी शिवलिंग है। इसकी भी खोदाई होनी चाहिए। सपा मुखिया ने योगी का नाम लिए बिना कहा कि उनके हाथ में विकास की नहीं, विनाश की रेखाएं हैं। कभी भी उनके हाथ की रेखाएं देख लेना। यह प्रदेश को कर्ज में डुबोकर जाएंगे। 2027 में सरकार का खजाना खाली करके जाएंगे।

संभल में इंसानी जिंदगियां जाने का मुद्दा बड़ा है

इससे एक दिन पहले बातचीत में उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार की साजिशों को पीडीए समझ चुका है। आम चुनाव में जवाब देगा। कहा कि भाजपा आगामी चुनाव के बाद नीतीश को बिहार का सीएम नहीं बनाएगी। अदाणी से बड़ा संभल में इंसानी जिंदगियां जाने का मुद्दा है।

कहा कि योगी आदित्यनाथ धार्मिक सीएम तो हैं, पर विजिनरी (दूरगामी सोच वाले) नहीं। सपा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से मॉडल पेश किए। पीडीए यानी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक या कहें पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग सपा के साथ हैं। वे देख रहे हैं कि किस तरह से आरक्षण पर डाका जा रहा है। संविधानिक मूल्यों को किनारे किया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *