Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर निशाना

1 min read

बोले सनातन को कलंकित करना रहा है सपा का चरित्र

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी का चरित्र रहा है सनातन धर्म को कलंकित करना। संभल में जो सर्वे हो रहा है वह न्यायालय के आदेश पर हो रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए। जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के पत्नी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा मीडिया से वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से सनातन की विरोधी रही है। आप देखें किस प्रकार अयोध्या में कारसेवकों का नरसंहार कराने का कार्य किया गया। साधु, संत, महात्मा, मठ-मंदिर के बारे में सपा के लोग जिस प्रकार बयानबाजी करते हैं, उनका एजेंडा है सनातन को गाली देकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाना।

संभल में सर्वे को जो विषय है उस स्थान का सर्वे करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। सपा में जिस प्रकार की पारिवारिक लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे सरकार के कार्यों पर पूरा भरोसा है। आज जो कानून का राज है उस पर हमेशा हम लोगों का विश्वास रहा है। सपा ने हमेशा कानून के साथ खिलवाड़ किया है और चुनौती देने का कार्य किया है। आपने देखा संभल में किस प्रकार की घटना हुई। सर्वे के दौरान इन लोगों ने किस प्रकार से बवाल किया। उन्होंने कहा कि 2027 में हम मोदी और योगी की रणनीति पर कार्य करते हुए फिर अपनी सरकार बनाएंगे। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलती है। संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर हम आगे बढ़ने का कार्य करते हैं। इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, अरुण कांत यादव, वंदना सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *