सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई
1 min read
यात्रा में दिखा महिला सशक्तिकरण
आजमगढ़। राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की ओर से बृहस्पतिवार को सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर जगह-जगह राष्ट्र सेविका समिति की बहनों का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत की विभाग कार्यवाहिका और जिला कार्यवाहिका के नेतृत्व में पथ संचलन डीएवी इंटर कॉलेज सभागार से चल कर अग्रसेन चौक होते हुए पुरानी कोतवाली दलाल घाट होते हुए डीएवी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ। राष्ट्र सेविका समिति गोरक्षप्रांत द्वारा 28 दिसंबर से दो जनवरी तक सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का आयोजन शेखर सोशल महिला महाविद्यालय सम्मोपुर में चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत की कुल 150 बहनें प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें 25 शिक्षिका एवं 28 व्यवस्था प्रमुख बहनें शामिल हैं। वर्ग में सेविकाओं को दंड संचालन, नियुद्ध के प्रशिक्षण के साथ योगासन, आत्मरक्षा व बौद्धिक कार्यक्रम भी हो रहा है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का उद्देश्य नारी को अपनी शक्ति की अनुभूति कराना है। शोभायात्रा में अमिता तिवारी, डॉ. वंदना त्रिपाठी, अंकिता सिंह, शुभ्राजी आदि उपस्थित रहे।
