मिल्कीपुर उपचुनाव: पर्दे के पीछे से संघ ने झोंकी ताकत
1 min read300 स्वयंसेवकों की टीम मिल्कीपुर में उतारी
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। परदे के पीछे रहकर संघ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गया है। इसके लिए संघ ने 300 स्वयंसेवकों की टीम मिल्कीपुर में उतार दी है। ये स्वयंसेवक मतदाताओं के बीच रहकर जीत की रणनीति तैयार कर रहे हैं। संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने शुक्रवार को एक बैठक भी की। बैठक में मिल्कीपुर के मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए कार्यकतार्ओं की टीम लगाई गई। छोटी-छोटी बैठकें लगातार की जा रही हैं। यही नहीं चाय-पान की दुकानों पर होनी वाली चचार्ओं पर भी स्वयंसेवक नजर रख रहे हैं। भाजपा के पक्ष में कौन माहौल बना रहा है, और किस तरह से माहौल खराब किया जा रहा इस पर भी नजर है। इसके बाद डैमेज कंट्रोल का प्लान तैयार होगा। संघ के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी इस दौरान कर रहे हैं। मतदाताओं को यह बताने की कोशिश हो रही है कि भाजपा सरकार में निचले पायदान तक के लोगों के विकास का कार्य किया गया है। मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के लिए संगठन पहले से ही लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाल रखी है। चुनाव घोषणा से ठीक पहले ही मुख्यमंत्री के तीन दौरे हो चुके हैं। भाजपा सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों ने मिल्कीपुर में कैंप किया हुआ है। अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी कमान संभाल रखी है। संघ ने प्रमुख जिम्मेदारी नकारात्मक माहौल को सकारात्मक करने की है। इसके लिए 300 स्वयंसेवकों को मिल्कीपुर में उतारा गया है।