सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे गया गुड्डू मुस्लिम… दुबई फरार
1 min readकेंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीतिवर्धन सिंह ने दी सफाई
गोंडा। यूपी के गोंडा में शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीतिवर्धन सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने गुड्डू मुस्लिम के फर्जी पासपोर्ट बनने के मामले में भी अपना पक्ष रखा। राज्यमंत्री ने कहा कि अगर इस चीज को लेकर जांच ना हुई होती तो यह तथ्य सामने ही नहीं आता। जांच पूरे ढंग से हो रही है। सही तरीके से हो रही है। भाजपा सरकार में जो लोग जनता के दुश्मन हैं, सरकार के भी दुश्मन हैं।
कहा कि उनको कतई नहीं बख्शा जाएगा। हम लोग इसकी अंत तक जांच करके कार्रवाई कराएंगे। प्रयागराज महाकुंभ में मोदी कैबिनेट के जाने को लेकर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि देखिए जिसकी-जिसकी आस्था है, वह सब प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को तो कुछ क्रेडिट दे देना चाहिए, जनता भी तो कुछ सोचती है। जनता भी विचार करती कि उनका क्या करना है। कौन वादों पर खरा उतरा कौन नहीं उतरा, दिल्ली में जनता फैसला करेगी। किसी के बोलने से कुछ नहीं होगा। लोग अब काम देखना चाहते हैं और काम के नाम पर ही अब वोट है।