Latest News

The News Complete in Website

कांग्रेस सांसद के घर पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस

1 min read

पूछताछ जारी, रेप केस दर्ज होने के बाद बड़ा एक्शन
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में रविवार की शाम सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शहर कोतवाली की पुलिस रविवार देर शाम पीड़िता को सांसद के आवास पर लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से पूरा घटनाक्रम समझा है। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने लखनऊ से आकर पीड़िता से मुलाकात की। 15 मिनट तक अकेले हुई बातचीत के बाद वो मीडिया से भी मुखातिब हुईं। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं लिया। सांसद राकेश राठौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई। डॉ. प्रियंका मौर्या 24 घंटे बाद सीतापुर पहुंचीं और पीड़िता का घर पहुंचकर हाल जाना। उससे अकेले में बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिर मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में अंतर है। आधी आबादी को आरक्षण और अन्य सहूलियत का दावा करने करने वाली सांसद प्रियंका गांधी अब तक इस मामले में क्यों चुप है, उन्होंने एक पीड़िता के लिए अपनी पक्ष क्यों नहीं रखा। कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का दावा और नारा दोनों ही खोखला है। बताया कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन दोनों को जांच प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *