Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : तीन बच्चों की मां का पति- बच्चों को छोड़कर हुई फरार; ससुरालियों पर लगाया ये आरोप

1 min read

आजमगढ़। दिल्ली में पति और तीन बच्चों के साथ रह रही महिला कुछ दिन पूर्व अपने प्रेमी संग छोटे बेटे और घर में रखे जेवरात को लेकर फरार हो गई। उसके पति ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इधर, महिला का प्रेमी उसे लेकर आजमगढ़ के सरायमीर में पहुंचा जहां, महिला के पति का परिवार रहता है। जानकारी होने पर जब परिजन महिला के पास पहुंचे तो उनके खिलाफ थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। इसे लेकर सरायमीर थाने में घंटों पंचायत चली। जानकारी के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी आठ वर्ष पूर्व रानी की सराय थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ हुई थी। दोनों शादी के कुछ दिन बाद दिल्ली चले गए। वहीं, महिला का जिस गांव में ससुराल है, उसी गांव के रहने वाले एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई। जो मुंबई में रहता था।

फोन पर बातचीत होने के साथ ही दोनों के बीच करीबी आई। इसी बीच युवक भी दिल्ली पहुंच गया। दोनों को एक दूसरे से इस कदर प्रेम हुआ कि दोनों एक साथ रहने का फैसला कर लिए। महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर। एक बेटे और घर में रखे जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

पति को इस संबंध में जानकारी हुई तो उसने पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर, प्रेमी महिला को लेकर अपने घर पहुंचा। इसकी जानकारी गांव में रह रहे महिला के ससुरालियों को हुई तो वह युवक के घर पहुंच गए और बच्चे को मांगने लगे। महिला ने बच्चे को न देकर थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी। उधर, पति वीडियो कॉल पर बेटे को देखते ही बेहोश हो गया।

यादवेंद्र पांडेय, थाना प्रभारी सरायमीर ने बताया कि पुलिस की छानबीन में महिला का आरोप गलत पाया गया। इसलिए इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, इस मामले में उसके पति द्वारा दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। अब जो भी कुछ होना है वहां की पुलिस ही करेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *