इन जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
1 min read
कहीं ढकी गईं मस्जिदें तो कहीं बनाए गए कंट्रोल रूम
नोएडा। यूपी में होली के रंग में कहीं किसी तरह की भंग न पड़े इसके लेकर प्रदेश में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां तक की होली के दिन जुमे की नमाज का वक्त भी बदल दिया गया है। संभल में मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। इससे पहले बरेली में निकली ऐतिहासिक राम बरात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। अब शुक्रवार को होली मनाई जानी है रंगों के इस त्योहार को शांति और बिना तनाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर ली हैं।
मेरठ में होली और दुल्हेंडी को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में 1895 जगह पर होलिका का दहन होगा। जिसमें शहर में 908 और देहात में 987 जगह पर होलिका का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में पुलिस की विशेष टीम 200 कलस्टर मोबाइल तैयार की गई हैं। माहौल खराब करने की कोशिश करने व झगड़ा करने वालों पर पुलिस की ये टीम सख्त कार्रवाई करेगी।