Latest News

The News Complete in Website

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर

1 min read

दुष्कर्म एवं लूटपाट के बाद महिला की हत्या का था मुख्य आरोपी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म एवं लूटपाट के बाद महिला की हत्या का मुख्य आरोपी शुक्रवार की रात पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ मलिहाबाद थाना क्षेत्र के देवम लान के पास हुई। इससे पहले पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी अजय फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। रात को मुख्य आरोपी की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इसमें पुलिस रकी गोली लगने से वह ढेर हो गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *