Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव 

1 min read

 

जिलाधिकारी ने नवीन तैनाती स्थल पर अविलम्ब कार्यभार ग्रहण करने का दिया निर्देश

आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चौहान ने आज जनपद के विभिन्न तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया। बदलाव के क्रम में पंकज दीक्षित, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, बूढ़नपुर को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, सगड़ी, नरेन्द्र गंगवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, सगड़ी, को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, निजामाबाद, संत रंजन, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), सगड़ी को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, फूलपुर, एस०एन० त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, फूलपुर को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, बूढ़नपुर, नन्दिनी शाह उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) मेंहनगर को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) सगड़ी, अतुल कुमार गुप्ता उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, निजामाबाद को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) मेंहनगर तथा भूपाल सिंह नवागन्तुक डिप्टी कलेक्टर को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम की जिम्मेदारी सौंप गई है। नन्दिनी शाह द्वारा अपने कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय का कार्य भी अग्रिम आदेश तक सम्पादित किया जायेगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चौहान ने स्थानान्तरित उप जिलाधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर अविलम्ब कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *