Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : भीषण आग से 22 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

1 min read

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, स्थिति का लिया जायजा

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के करऊत गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लगने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में लगभग 22 बीघा जमीन पर खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से यह भीषण आग भड़की, जिसने देखते ही देखते खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस घटना में मंगलदेव सिंह की साढ़े पांच बीघा, अजीत सिंह की पांच बीघा, राम नगीना सिंह की ढाई बीघा, शंकर सिंह की ढाई बीघा, सुभाष सिंह की ढाई बीघा, रामबचन यादव की तीन बीघा, दिनेश सिंह की दस बिस्वा, प्रकाश सिंह की आठ बिस्वा और वीरेंद्र सिंह की छह बिस्वा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। कुल मिलाकर 22 बीघा फसल को नुकसान पहुंचा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों का कहना है कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *