दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं सपा की महिला नेताओं पर एफआईआर दर्ज
1 min read
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में सपा की महिला नेताओं व कायकतार्ओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश शर्मा ने यह केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मंगलवार को दिन में करीब सवा तीन बजे बिना अनुमति के सपा नेता पायल किन्नर के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओ ंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी के मुताबिक सभी ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। इसी दौरान शाम पांच बजे सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, सपा नेता सुमैया राणा, वंदना चतुवेर्दी व अन्य पार्क से निकल गए। सभी ने कहा कि हम लोग सपा कार्यालय जा रहे हैं। आरोपियों ने रास्ते में अचानक राजभवन गेट नंबर दो पर जाकर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह कार्यकतार्ओं को रोका। काफी देर तक समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई।
राजभवन के सुरक्षाकर्मी भी आ गए। किसी तरह प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों का वीडियो भी बनाया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक वीडियो के आधार पर अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
