Latest News

The News Complete in Website

शुक्रवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में वज्रपात और 14 जिलों में आंधी की चेतावनी

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम ने एकदम से करवट लिया। प्रदेश के पूर्वी, तराई, अवध क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में सुबह से ही झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग जोरदार बारिश हुई। काले बादलों और धूल भरी तेज हवा की मौजूदगी से अंधेरा छा गया। बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, अमेठी, बहराइच व लखीमपुर आदि में आकाशीय बिजली गिरने की भी सूचना मिली। इस आंधी- बारिश की वजह से बहुत से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल पानी में डूब गई और उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

बृहस्पतिवार से शुक्रवार बीच मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 40 जिलों में वज्रपात और 14 जिलों में आंधी व ओलावृष्टि के साथ ही इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 50 से ज्यादा जिलों बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से सुबह साढ़ आठ बजे तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर में सर्वाधिक 25.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा संतकबीरनगर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, कानपुर, सिद्धार्थनगर, हरदोई, बहराइच, गोंडा, बस्ती आदि में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आंधी- बारिश के असर से पारा लुढ़का और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वा और पछुआ हवाओं में प्रतिक्रिया और समागम है। शुक्रवार को इसके असर से बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी आएगी। वहीं दिन के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं।

इन इलाकों में है मेघ गर्जन संग वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर एवं आसपास इलाकों में।

यहां है ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर एवं आसपास इलाकों में।

यहां है 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व मेघ गर्जन की चेतावनी

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *