यूपी में बड़ा हादसा: आतिशबाजी से दो मंजिला मकान में हुआ धमाका, दो की मौत; जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा
1 min read
बदायूं। यूपी के बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव में शुक्रवार शाम आतिशबाजी के चलते दो मंजिला मकान में भीषण विस्फोट हो गया। इससे दो मंजिला मकान धराशाही हो गया। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया है। अभी तक दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। आतिशबाजी के लाइसेंस धारक का नाम उमेश चंद्र बताया जा रहा है।
